महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन.

 

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का आज निधन हो गया है। 99 साल के केशब 1963 से 2012 के बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन रहे। केशब महिंद्रा साल 2012 में रिटायर हुए, जिसके बाद उनके भतीजे आनंद महिंद्रा ने कंपनी की कमान संभाली। फिलहाल वो M&M ग्रुप के एमिरेट्स चेयरमैन थे।

देश के सबसे बुजुर्ग बिलेनेयर थे केशब महिंद्रा
आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ देश के सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति थे। इसी साल फोर्ब्स मैगजीन ने दुनियाभर के अरबपतियों की जारी लिस्ट में ये जानकारी दी। इससे पहले साल 2007 में उन्हें अर्न्स्ट एंड यंग की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला था।

अमेरिका से की पढ़ाई
केशब महिंद्रा ने अमेरिका की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद 1947 में महिंद्रा कंपनी जॉइन की। लंबे समय तक काम करने के बाद 1963 में उन्हें इस ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया। अगस्त 2012 तक वो इस पद पर रहे।

बंटवारे ने कंपनी को महिंद्रा एंड मोहम्मद से बनाया महिंद्रा एंड महिंद्रा
देश का बंटवारा होते ही गुलाम मोहम्मद ने कंपनी को नहीं, बल्कि पाकिस्तान को चुना। वो पाकिस्तान चले गए और उन्हें वहां का पहला वित्त मंत्री चुना गया। आगे चलकर 1951 में यही गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान के गर्वनर भी बने। इधर गुलाम के चले जाने के बाद कंपनी के कारोबार पर भी असर पड़ा।

कंपनी के नाम को लेकर काफी चर्चाएं हुईं, क्योंकि कंपनी से जुड़ी सारी स्टेशनरी M&M नाम से छप रही थी, ऐसे में कंपनी का कुछ और नाम रखना नुकसान भरा हो सकता है। अंत में जे.सी. महिंद्रा ने अपनी सूझ-बूझ से कंपनी के M&M टैग बरकरार रखते हुए इसका नाम महिंद्रा एंड मोहम्मद से बदलकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जल्द ही फेसबुक स्टोरीज पर कर सकेंगे वॉट्सऐप स्टेटस को शेयर....

कंप्यूटर की पीढियां (Generations of computers)

Samsung Galaxy Note 10 Plus live photos leak: You may not have seen anything like this