आसान कमाई के झांसे मैं ना आएं कहीं क्रिप्टो ना कर दे कंगाल...
पि छले कुछ सालों मैं दुनियाभर के कई देशों में क्रिप्टो करंसी अचानक से प्रचलित हो गयी है। लोगों में बिटकॉइन, डोगकोईन, एथेरियम जैसी क्रिप्टो करेंसी में निवेश को लेकर अंधी दौड मची है। जिसका फायदा अब शातिर बदमाशों ने उठाना शुरू कर दिया है। शातिर लोग निवेशकों को बड़े बड़े सपने दिखाकर व लालच देकर अपने जाल में फंसाकर एक ऐसी दुनिया में निवेश करवा रहे हैं जिसका कोई अस्तित्व न तो कभी था और न ही वर्तमान में है। ऐसे ठगों व्हाट्सप्प तथा टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया एप्प पर ग्रुप बना कर अन्य लोगों को उसमे जोड़ा जाता है तथा उन्हें लुभावने सपने दिखाकर ठगी का शिकार बनाया जाता है। इस तरह के ग्रुप में ठगों से जुड़े लोग मोटा पैसा कमाने के स्क्रीनशॉट डालते हैं तथा उन्हें देखकर लोग ऐसे ठगों के जाल में फंस जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई लुटाने लगते हैं, एवं जब तक निवेशकों को इस बात का अहसास होता है तब तक यह लोग उनकी पहुँच से दूर हो चुके होते हैं। ठग गिरोह की और से सोशल मीडिया पर बनाये गये ग्रुप में लोगों को को जोड़ कर क्रिप्टो करेंसी में निवेश की बात कही जाती है एव...