दिवाली पर सोना नहीं बल्कि क्रिप्टोकरेंसी से बरसेगा धन...
पिछली दिवाली से इस दिवाली तक Bitcoin ने 360 फीसदी, Ethereum ने 1,023 फीसदी, Polkadot ने 119 फीसदी, Litecoin ने 299 फीसदी, Rippple ने 361 फीसदी, Stellar ने 384 फीसदी, Cardano ने 2,005 फीसदी और Dogecoin ने 10,412 फीसदी का रिटर्न दिया है।
निवेश के लिहाज से सोना निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा असेट रहा है। इसके बाद निवेशक शेयर बाजार में पैसा लगाना पसंद कर रहे हैं। हालाँकि शेयर मार्किट में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन सोमवार को बाजार सम्भलते नजर आया। इन दिनों निवेशकों के बिच क्रिप्टो करेंसी की काफी चर्चा है.ऐसे में सवाल उठता है की क्या क्रिप्टो कर्रेंटी एक बेहतर विकल्प है और क्या सोने को टक्कर दे सकता है? अब तक बिटकॉइन की चमक ने सबको चौका दिया है। अब सवाल यह है की इस दिवाली सोने और बिटकॉइन में बेहतर विकल्प कौन सा है और अगली दिवाली तक के लिए क्रिप्टो का आउटलुक क्या है ? क्या इस दिवाली पर क्रिप्टो धन बरसा सकता है।
पिछली दिवाली से इस दिवाली तक क्रिप्टो के रिटर्न पर एक नज़र
पिछली दिवाली से इस दिवाली तक
Bitcoin ने 360 फीसदी,
Ethereum ने 1,023 फीसदी,
Polkadot ने 119 फीसदी,
Litecoin ने 299 फीसदी,
Rippple ने 361 फीसदी,
Stellar ने 384 फीसदी,
Cardano ने 2,005 फीसदी
और Dogecoin ने 10,412 फीसदी का रिटर्न दिया है।
क्रिप्टो पर अहम् जानकारी
आपको बता दें की भारत में अब तक क्रिप्टो पर कोई रेगुलेशन नहीं है। क्रिप्टो नोट या सिक्कों के रूप में प्रिंट नहीं होता है एवं इसके लिए कोई बैंक या ATM भी नहीं है। क्रिप्टो करेंसी एक तरह का डिजिटल एसेट है। यह कई देशों में शॉपिंग और सर्विसेज में इस्तेमाल होता है। क्रिप्टो करेंसी का मार्किट काफी वोलेटाइल मार्केट हे भारी उतार चढाव में इसमें पैसा डूबने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए निवेशकों को इसमें बड़ी रकम निवेश करने से बचना चाहिए। निवेशकों को यह भी सलाह है की जिस टोकन में पैसा लगाएं उसके बारे में पहले अच्छे से रिसर्च करें। भारत में क्रिप्टो में निवेश करते समय इससे जुड़े टैक्स के नियम की भी जानकारी रखें।
क्रिप्टो में लोग 5-10 % तक निवेश करतें हैं। क्रिप्टो का कुल निवेश का 40-50 % बिटकॉइन में होता है। सेकंड केटेगरी टोकन में 25 % तक निवेश किया जाता है। नए लांच होने वाले टोकन में 25 % तक निवेश रहता है। भारत में DeFi और NFT तेजी से पॉपुलर हुआ है। इसमें कई सेलिब्रिटी के जुड़ने से तेज ग्रोथ की उम्मीद दिखी है। भारत में शुरुआत में ही NFT काफी पॉपुलर हुआ है।
यह भी पढ़ें -









Comments
Post a Comment