आसान कमाई के झांसे मैं ना आएं कहीं क्रिप्टो ना कर दे कंगाल...

पिछले कुछ सालों मैं दुनियाभर के कई देशों में क्रिप्टो करंसी अचानक से प्रचलित  हो गयी है। लोगों में बिटकॉइन, डोगकोईन, एथेरियम जैसी  क्रिप्टो करेंसी में निवेश को लेकर अंधी दौड मची है। जिसका फायदा अब शातिर बदमाशों ने उठाना शुरू कर दिया है। शातिर लोग निवेशकों को बड़े बड़े सपने दिखाकर व लालच देकर अपने जाल में फंसाकर एक ऐसी दुनिया में निवेश करवा रहे हैं जिसका कोई अस्तित्व न तो कभी था  और न ही वर्तमान में है। 
ऐसे ठगों व्हाट्सप्प तथा टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया एप्प पर ग्रुप बना कर अन्य लोगों को उसमे जोड़ा जाता है तथा उन्हें लुभावने सपने दिखाकर  ठगी का शिकार बनाया जाता है। 

इस तरह के ग्रुप में ठगों से जुड़े लोग मोटा पैसा कमाने के स्क्रीनशॉट डालते हैं तथा उन्हें देखकर लोग ऐसे ठगों के जाल में फंस जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई लुटाने लगते हैं, एवं जब तक निवेशकों को इस बात का अहसास होता है तब तक यह लोग उनकी पहुँच से दूर हो चुके होते हैं। 

ठग गिरोह की और से सोशल मीडिया पर बनाये गये ग्रुप में लोगों को को जोड़ कर क्रिप्टो करेंसी में निवेश की बात कही जाती है एवं कुछ लोगों के लाभ को दिखाकर अन्य लोगों को अपने जाल मैं फंसाया जाता है। ऐसे ठगों द्वारा इनके इनके ही द्वारा बनाये गए एप्प या सॉफ्टवेयर का लिंक दिया जाता है एवं उसे डाउनलोड कर उसमे निवेश करने को कहा जाता है। मोटे मुनाफे के लालच में आकर लोग उसमें निवेश कर देते हैं जिसके बाद निवेशक को अपने खाते में रूपया डॉलर के रूप में दिखाई देने लगता है। 

व्हाट्सएप्प तथा टेलीग्राम ग्रुप पर बिच-बिच में इनकी और से शेयर बाजार में शेयर खरीदने-बेचने की सलाह दी जाती है। इनके टिप्स के आधार पर खरीद व बिक्री करने के बाद कुछ ही दिनों में निवेशकों को दुगुना पैसा दिखाई देने लगता है एवं बढ़ी हुई राशि को देखकर व्यक्ति और ज्यादा निवेश करना शुरू करता है एवं ठगों के जाल में फंस जाता है। किन्तु इनकी सच्चाई तब पता चलती है जब वह अपनी बढ़ी हुई धनराशि को निकालने की कोशिश करता है, किन्तु अकॉउंट में दिखने वाले डॉलर को वह निकल नहीं पता। 

साइबर थाना प्रभारी का कहना है की इस प्रकार के सॉफ्टवेयर पर जो ट्रेडिंग की जाती है वह वास्तविक में नहीं होती है। इस प्रकार के ठगों द्वारा ट्रेडिंग का फर्जी सिस्टम बनाया जाता हैं, जिसमें ठग अपनी मनचाही तरीके से किसी यूजर के खाते में बढे हुए डॉलर दिखा देते हैं। इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए यह जरूरी है की निवेशकों को ऐसी किसी भी जगह पर निवेश नहीं करना चाहिए जिसकी आपको जानकारी ना हो। इंटरनेट पर ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो आपको कहीं अनजान जगह निवेश करने को कहता हो। 

साइबर पुलिस की और से निरंतर लोगों को इस प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचाने के तमाम प्रयास किये जाते  हैं किन्तु फिर भी साइबर ठग हर बार साइबर ठगी करने के नए तरीके ढूंढ ही लेते हैं और भोले भाले लोगों को लुभावने सपने दिखाकर अपने जाल में फंसा कर उनसे अच्छी खासी धनराशि लूट लेते हैं। 

यदि आपको कोई व्यक्ति जल्दी लाभ दिलाने की बात कहकर लालच देता है तो जरूरत है की आप उसकी बातों में न आएं। ऐसे धोखेबाज चोरों से सावधान एवं सतर्क रहकर ही बचा जा सकता है।  

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

जल्द ही फेसबुक स्टोरीज पर कर सकेंगे वॉट्सऐप स्टेटस को शेयर....

कंप्यूटर की पीढियां (Generations of computers)

Samsung Galaxy Note 10 Plus live photos leak: You may not have seen anything like this