सैमसंग का फोन आने से से पहले ही सप्लायर ने चीनी कंपनी को बेच दी तकनीक, कमा लिए 97 करोड़

फोल्डेबल डिस्प्ले / सैमसंग का फोन आने से से पहले ही सप्लायर ने चीनी कंपनी को बेच दी तकनीक, कमा लिए 97 करोड़


दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने 9 लोगों और दो कंपनियों पर फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को चीनी कंपनी को बेचने का आरोप लगाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने खुद इस बात की जानकारी एक बयान जारी कर दी है। सैमसंग के मुताबिक, इस टेक्नोलॉजी को बेचने पर उन्हें 13.8 मिलियन डॉलर (करीब 97 करोड़ रुपए) मिले। हालांकि, सैमसंग ने अभी इन लोगों और कंपनियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

मई से अगस्त के बीच बेची गई टेकनीक : ब्लूमबर्ग ने सैमसंग के हवाले से लिखा है कि सैमसंग के फ्लेक्स डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनियों ने ही मई से अगस्त के बीच चार महीने में फ्लेक्स डिस्प्ले की टेक्नोलॉजी चीनी कंपनियों के दो अधिकारियों को बेची। 

फोल्डेबल फोन में इस्तेमाल होता है इसका : हालांकि, किस चीनी कंपनी को इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को बेचा गया, इसकी जानकारी सैमसंग को नहीं है। सैमसंग के मुताबिक, चीनी कंपनी को '3D लेमिनेशन' बेचे गए जिसमें फ्लेक्सिबल ओएलईडी डिस्प्ले पैनल और एडहेसिव (चिपकने वाला पदार्थ) शामिल हैं जिसका इस्तेमला सैमसंग इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले बनाने में किया जाता है। सैमसंग के मुताबिक, इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल फोल्डेबल स्मार्टफोन में किया जाना है।

सैमसंग ने इसके लिए 10 अरब से ज्यादा खर्च किए : सैमसंग के मुताबिक, इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को बनाने में कंपनी को 6 साल का वक्त लगा और इसमें 150 मिलियन डॉलर (10 अरब रुपए से ज्यादा) का खर्चा आया। 

मार्च 2019 तक आ सकता है फोल्डेबल फोन : सैमसंग ने पिछले महीने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप पेश किया था। टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्च 2019 तक लॉन्च हो सकता है जिसकी कीमत 1,770 डॉलर (करीब 1.29 लाख रुपए) हो सकती है। इस फोन में 7.3 इंच का मेन डिस्प्ले मिलेगा जिसे मोड़कर 4.6 इंच का फोन बनाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

जल्द ही फेसबुक स्टोरीज पर कर सकेंगे वॉट्सऐप स्टेटस को शेयर....

कंप्यूटर की पीढियां (Generations of computers)

Samsung Galaxy Note 10 Plus live photos leak: You may not have seen anything like this