फोल्डेबल डिस्प्ले / सैमसंग का फोन आने से से पहले ही सप्लायर ने चीनी कंपनी को बेच दी तकनीक, कमा लिए 97 करोड़ दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने 9 लोगों और दो कंपनियों पर फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को चीनी कंपनी को बेचने का आरोप लगाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने खुद इस बात की जानकारी एक बयान जारी कर दी है। सैमसंग के मुताबिक, इस टेक्नोलॉजी को बेचने पर उन्हें 13.8 मिलियन डॉलर (करीब 97 करोड़ रुपए) मिले। हालांकि, सैमसंग ने अभी इन लोगों और कंपनियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। मई से अगस्त के बीच बेची गई टेकनीक : ब्लूमबर्ग ने सैमसंग के हवाले से लिखा है कि सैमसंग के फ्लेक्स डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनियों ने ही मई से अगस्त के बीच चार महीने में फ्लेक्स डिस्प्ले की टेक्नोलॉजी चीनी कंपनियों के दो अधिकारियों को बेची। फोल्डेबल फोन में इस्तेमाल होता है इसका : हालांकि, किस चीनी कंपनी को इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को बेचा गया, इसकी जानकारी सैमसंग को नहीं है। सैमसंग के मुताबिक, चीनी कंपनी को '3D लेमिनेशन' बेचे गए जिसमें फ...